
हापुड़: आज निकलेगा मां संतोषी का पंखा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की कोठी गेट पर जैन गली में स्थित मां संतोषी माता का सोमवार आज शाम पंखा निकाला जाएगा जिसे लेकर विशेष तैयारी की गई हैं। मंदिर को लाइटों से सजाया गया है जहां फूलों की भक्ति की खुशबू महक रही है। बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार संतोषी माता मंदिर 70, 80 साल पुराना बताया जाता है जहां हर वर्ष नवरात्रि के अवसर पर 151 दीपों से मैया की महाआरती होती है। आसपास के क्षेत्र में संतोषी माता का यह एकमात्र मंदिर बताया जाता है। आज हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मनसा देवी मंदिर से पंखा प्रारंभ होगा जो गोपीपुरा से होते हुए कोठी गेट, मेरठ पुलिस चौकी, कसेरठ बाजार, बाजार बजाजा, चंडी रोड, पक्का बाग, अतुरपुरा चौराहा, नगर पालिका से होते हुए संतोषी माता मंदिर पर विश्राम करेगी। 1 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मान्यता है कि जो भी मंदिर आता है मैया उसे कभी खाली हाथ नहीं भेजती। कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारी की जा रही हैं।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739





























