
हापुड़: मां संतोषी के पंखे का हुआ स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की कोठी गेट पर जैन गली में स्थित मां संतोषी माता का सोमवार शाम पंखा निकाला गया जिसे लेकर विशेष तैयारी की गई हैं। मंदिर को लाइटों से सजाया गया है जहां फूलों की भक्ति की खुशबू महक रही है। बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे जिन्होंने मां का आशीर्वाद लिया। अवसर पर मां काली की झांकी राधा-कृष्ण की झांकी आदि को देखने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंचे। विंटेज कार में सवार गणपति बप्पा के भी भक्तों ने दर्शन किए। धूमधाम से पंखा यात्रा निकाली गई।
जानकारी के अनुसार संतोषी माता मंदिर 70, 80 साल पुराना बताया जाता है जहां हर वर्ष नवरात्रि के अवसर पर 151 दीपों से मैया की महाआरती होती है। आसपास के क्षेत्र में संतोषी माता का यह एकमात्र मंदिर बताया जाता है। हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मनसा देवी मंदिर से पंखा प्रारंभ हुआ जो गोपीपुरा से होते हुए कोठी गेट, मेरठ पुलिस चौकी, कसेरठ बाजार, बाजार बजाजा, चंडी रोड, पक्का बाग, अतुरपुरा चौराहा, नगर पालिका से होते हुए संतोषी माता मंदिर पहुंचा जहां यात्रा ने विश्राम किया। पंखा यात्रा हापुड़ के प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरी जिसका जगह-जगह श्रद्धालुओं ने जोरदार पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया और मैया के जयकारे लगाए।
RISING STAR SCHOOL: ADMISSION OPEN: Play Group to Class V: 8218536096

































