
हापुड़: कबूतर उड़ाने की शिकायत करने पर मां-बेटे को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना जनपद हापुड़ क्षेत्र के कोटला मेवतियान में पुरानी चुंगी निवासी राहिल ने अपने जेठ की पुत्रवधू पर हमला करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि राहिल अपने पैतृक घर में रहती है। उनके पुत्र को कबूतर पालने का शौक है। 20 अक्टूबर को जेठ के पुत्र मुबारिक के पुत्र ने कबूतर उड़ा दिए थे। इसकी शिकायत उसने जेठ के पुत्र मुबारिक से की थी तो 22 सितंबर की रात मुबारक की पत्नी गुलिस्तान ने उसपर व उसके पुत्र पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































