हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में एंटी लारवा छिड़काव, फॉकिंग आदि को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं वह सभी खोखले साबित हो रहे हैं। हापुड़ रेलवे स्टेशन के तीन किलोमीटर के दायरे में 25 मोहल्लों में एक लाख से अधिक मच्छरों का लारवा मिला है। बताया जा रहा है कि 25 मोहल्लों के हर 100 मीटर में यह लारवा मिला है जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। वैसे तो क्षेत्रों में फागिंग, एंटी लारवा का छिड़काव करने का दावा किया जा रहा है लेकिन हर 100 मीटर के दायरे में एक लाख तक मच्छरों का लारवा मिलने से स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बताते हैं कि सितंबर और अक्टूबर महीना डेंगू के लिए अनुकूल है। ऐसे में हापुड़ के 25 मोहल्लों को अति संवेदनशील घोषित कर लारवा नष्ट करने का अभियान शुरू कर दिया गया है।
इन 25 मोहल्लों में मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास, वैशाली कॉलोनी, गांधी विहार कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी, अमृत विहार, आवास विकास, मिथिलेश बिहार, भगवती गंज, पक्का बाग, नेहरू नगर, स्वर्ग आश्रम रोड, देव लोक, असौड़ा, त्यागी नगर, श्रीनगर, न्यू मंडी, केशव नगर, रघुवीर गंज, पटेल नगर, शिवगढ़ी, आदर्श नगर, न्यू शिवपुरी, पन्ना पुरी, कवि नगर, सर्वोदय कॉलोनी शामिल है।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700


























