
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बंदर कितने आक्रामक हैं? इसका उदाहरण यह लाइव सीसीटीवी बताने के लिए काफी है। यह तस्वीर है हापुड़ के विवेक विहार की… जहां दो बच्चों संग गुजर रही स्कूटी सवार एक महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। अचानक हुए बंदरों के हमले से महिला ने स्कूटी से नियंत्रण खो दिया जो सीधे सामने की दीवार से जा टकराई लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी जो दोनों बच्चों को साथ लेकर एक मकान के भीतर घुस गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग व घर में मौजूद परिजन एकत्र हुए और किसी तरह बंदरों को भगाया। इस दौरान बंदरों ने महिला की स्कूटी पर रखे बाग को भी फाड़ दिया। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
हापुड़ में आवारा बंदरों व कुत्ते का आतंक कम होने का नाम नहीं रहा। चुनाव में हाथ जोड़कर कई नेता बंदरों व आवारा कुत्तों से छुटकारा दिलाने का वादा तो करते हैं। समय-समय पर भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी जाती है लेकिन असलियत तो सभी के सामने हैं जिससे नेताओं के दावे और वादों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है।
मामला मंगलवार का है जब स्कूटी सवार एक महिला दो बच्चों के साथ कहीं जा रही थी। जैसे ही वह श्री बालाजी धाम दिल्ली रोड हापुड़ के संस्थापक स्वामी अशोक आचार्य जी महाराज के घर के पास पहुंची तो बंदरों ने स्कूटी सवार महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला अपना सामान छोड़कर दोनों बच्चों को लेकर स्वामी अशोक आचार्य जी महाराज के आवास में दाखिल हुई जहां लगे जाल से महिला बाल-बाल बच गई। यह घटना मकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह आसपास मौजूद बंदर एकत्र हुए और उन्होंने तीनों पर हमला करने का प्रयास किया। गनीमत रही किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिसके बाद महिला व बच्चों का हाल जाना और बंदरों को भगाया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






























