
हापुड़: 32 करोड़ से मोदीनगर रोड का होगा चौड़ीकरण
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड का अब चौड़ीकरण होगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को मंजूरी मिल गई है जिसके बाद सड़क के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। सड़क के चौड़ीकरण पर 32 करोड़ रुपए खर्च होंगे जिससे बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी। मार्ग का चौड़ीकरण इसी वर्ष शुरू होगा।
हापुड़ की मोदीनगर रोड से प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। अब इस सड़क को टू लेन का किया जाएगा। फिलहाल सड़क पर वन-वे है जिसपर डिवाइडर ना होने की वजह से हादसे की संभावना बनी रहती है। लोगों को परेशानी होती है। कोहरे में तो समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। लोगों की सुविधा को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने मार्ग के चौड़ीकरण को स्वीकृति दे दी है। अब 32 करोड रुपए से सड़क का चौड़ीकरण होगा जिससे 20 से अधिक गांवों और 10 से ज्यादा कॉलोनी वासियों को राहत मिलेगी।
हापुड़ से मोदीनगर की सीमा तक 13 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 32 करोड़ खर्च होंगे। यह मार्ग फिलहाल सात-सात मीटर चौड़ा है जिसे दोनों तरफ से 7 मीटर से 10 मीटर चौड़ा कर टू-लेन का किया जाएगा।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)





























