हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के दो बदमाशों ने लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछले 12 दिनों में पांच चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। दोनों ने बंद घरों और दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हाफिजपुर निवासी अभिषेक जाटव तथा बाबूगढ़ छावनी निवासी आजाद है। आजाद ही अंतर्जनपदीय गिरोह का सरगना है जिसके ऊपर गोरखपुर गाजियाबाद समेत विभिन्न थानों में चोरी व गैंगस्टर एक्ट के 20 से अधिक मुकदमे दर्ज है। पेशे से आज़ाद टेलर व अभिषेक बाइक मैकेनिक है जिन्हें मड़ियांव पुलिस ने गुरुवार को हनुमान चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए के गहने और दो बाइकें बरामद हुई है।

गिरफ्तार किया गया सरगना हाल ही में जेल से छूटकर आया था जिसने अपने साथी अभिषेक के साथ पिछले 12 दिनों के अंदर पांच चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी मकान का पता पूछने के बहाने बंद घरों की रेकी करते थे और चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल लखनऊ पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच स्कूटी सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। इसके पश्चात पुलिस ने इन दोनों को पकड़ कर जेल भेज दिया।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT





























