
हापुड़: राज्यमंत्री ने फीता काटकर किया स्वदेशी मेले का शुभारंभ
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के अटल गौरव पार्क में शनिवार को प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने स्वदेशी मेला का शुभारंभ किया। यह मेला 18 अक्टूबर तक लगेगा। स्वदेशी मेला यूपी ट्रेड शो-2025 के अंतर्गत जनपद स्तरीय पर आयोजित किया गया है जिसमें वोकल फार लोकल (स्वदेशी) उत्पादों की बिक्री हेतु प्रदर्शनी लगाई गई है।
दीपावली को देखते हुए प्रदर्शनी में फैंसी दीपक, डेकोरेटिव आइटम्स, बंधनवार और भी बहुत कुछ उपलब्ध है। इस मेले के उद्घाटन के अवसर पर राज्य मंत्री ने पात्रों को सिलाई मशीन और लाभार्थियों को चेक वितरित किए। फीता काटने के पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ मेले की शुरुआत हुई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
इस अवसर पर राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म से जनता को बड़ी राहत मिली है। दिवाली पर उत्सव का माहौल है। आजम खान पर उन्होंने कहा कि आजम खान किस पार्टी में जाएंगे यह उन्हें तय करना है। उनके बाहर आ जाने सपा-बसपा में आने जाने से जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ता। आज़म खान के जेल में उत्पीड़न के सवाल पर राज्य मंत्री ने कहा कि जेल में पूजा थोड़ी होती है। जेल होटल नहीं। यहां नियम कानून का पालन होता है।
इस अवसर पर जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, जिलाध्यक्ष बीजेपी हापुड़ नरेश तोमर, विधायक सदर हापुड़ विजयपाल आढ़ती, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अलका निम, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, सभासद मोनू बजरंग, पवन गर्ग आदि उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





























