हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायनैस क्लब हापुड़ विराट के पदाधिकारियों ने शिक्षक दिवस पर किडजी स्कूल के शिक्षकों को सम्मानित किया। संस्था की अध्यक्ष रुचि गोयल व सचिव अनीता सिंघल ने कहा कि गुरु का पद गोविंद से भी बड़ा है और सभी को गुरु का सम्मान करना चाहिए। सम्मानित शिक्षकों को प्रश्स्ति पत्र व पटका भेंट किया।


























