हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोविड-19 वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु केंद्र व प्रदेश सरकार की गाइड लाइन का लोग पालन नहीं कर रहे हैं जिस कारण कोविड-19 संक्रमण के रोगी बढ़ते ही जा रहे है।
मंगलवार को हापुड़ जनपद में कोरोना के 15 संक्रमित मरीज मिले है जिसका वितरण इस प्रकार है। इंद्रलोक कालोनी हापुड़ से तीन,पन्नापुरी गढ़ रोड पर दो,सिखैड़ा पिलखुवा में एक, छज्जुपुरा चमारवाड़ा हापुड़ से एक, कस्तला हापुड़ में एक,बराही मौहल्ला हापुड़ से दो,गंगापुरा हापुड़ से एक,अशोक कालोनी हापुड़ से दो, सिम्भावली में एक,सिम्भावली ब्लाक के गांव खगोई में एक। कुल मिलाकर 15 कोरोना मरीज मिले है। प्रभावित इलाके को नियंत्रण में लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुुरु कर दी है।
































