हापुड़: लाकडाउन-4 में शुक्रवार के दिन हापुड़ में कहीं भी लाकडाउन का असर दिखाई नहीं दिया। नगर के चौराहे, मुख्य बाजार तथा सड़कों पर खूब चहल-पहल रही और लोग बेधड़क होकर दुपहिए वाहनों व कारों से निकले जिस कारण यातायात जाम रहा। पुलिस तरह नदारत दिखाई दी।
हापुड़ के व्यापार का मुख्य केंद्र पक्का बाग चौपला है। इस चौपला से पक्का बाग मंडी, भगवती गंज मंडी, स्वर्ग आश्रम रोड, चंडी रोड, छोटी मंडी व बड़ी मंडी का व्यापार तो संबद्ध है ही, साथ ही दिल्ली और मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को भी पक्का बाग चौपला से गुजरना पड़ता है।
लाकडाउन-4 में हापुड़ के कुछ बाजारों व निश्चित दुकानदारों को ही सुबह 7 बजे से सुबह 10 बजे तक ही दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है, परंतु शुक्रवार के दिन तो पता नहीं किसके संकेत पर भोर होते ही दुकानें खुल गई और सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। आज ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हापुड़ में लाकडाउन लगा ही नहीं है।
सर्वाधिक भीड़ वाले क्षेत्र पक्का बाग चौपला के चारों मार्गों पर बुरी तरह वाहनों की भीड़ लग गई और पैदल निकलना भी दूभर हो गया। यातायात अवरुद्ध होने के कारण लोग घंटों-घंटों जाम में फंसे रहे। आज पुलिस के डंडे की आवाज भी सुनाई नहीं दे रही थी।
R.O. Repairing के लिए संपर्क करें, FREE पानी का चैकअप कराएं:






























