हापुड़: मैक्स हेल्थ केयर सेंटर हुआ सील










हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार की शाम स्वर्ग आश्रम रोड पर बिना पंजीकरण चल रहे एक क्लीनिक को सील कर दिया। शिकायत मिलने पर की गई इस कार्रवाई के दौरान मौके पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। सीएमओ ने एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर टीम गठित कर यह कार्रवाई कराई।
सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि कुछ समय पहले मोदीनगर रोड पर एक ऑपरेशन के दौरान महिला की मृत्यु के मामले में एक क्लीनिक को सील किया गया था। उन्हें सूचना मिली थी कि उसी क्लीनिक का संचालक अब स्वर्ग आश्रम रोड पर ‘मैक्स हेल्थ केयर सेंटर’ के नाम से एक नया क्लीनिक चला रहा है। यह क्लीनिक भी बिना पंजीकरण के संचालित किया जा रहा था, जिससे मरीजों की जान को खतरा था।
सीएमओ ने डॉ. नवीन के नेतृत्व में एक टीम बनाकर जांच के लिए भेजा। जांच के दौरान, क्लीनिक पर न तो कोई योग्य चिकित्सक मिला और न ही पंजीकरण से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सके। इसके बाद टीम ने क्लीनिक को ताला लगाकर सील कर दिया। डॉ. त्यागी ने स्पष्ट किया कि जिले में बिना पंजीकरण के किसी भी क्लीनिक का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।







  • Related Posts

    सीमेंट से लदा 18 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में रजवाहे की पुलिया पर सीमेंट से लदा 18 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर…

    Read more

    पिलखुवा: टोल प्लाजा पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री का स्वागत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीमेंट से लदा 18 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

    सीमेंट से लदा 18 टायरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

    पिलखुवा: टोल प्लाजा पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री का स्वागत

    पिलखुवा: टोल प्लाजा पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री का स्वागत

    कॉलेज में उड़न ड़स्ते ने नकलची छात्र को पकड़ा

    कॉलेज में उड़न ड़स्ते ने नकलची छात्र को पकड़ा

    आज से 10 फरवरी तक सुबह 11 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी गढ़ टाउन की विद्युत आपूर्ति

    आज से 10 फरवरी तक सुबह 11 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी गढ़ टाउन की विद्युत आपूर्ति

    हापुड़ की अंतरराष्ट्रीय शूटर संस्कृति को हापुड़ प्रशासन कराएगा ओलंपिक की तैयारी

    हापुड़ की अंतरराष्ट्रीय शूटर संस्कृति को हापुड़ प्रशासन कराएगा ओलंपिक की तैयारी

    मोबाइल छीनने की शिकायत पर दबंगों ने घर में घुसकर पीड़ित पक्ष को पीटा

    मोबाइल छीनने की शिकायत पर दबंगों ने घर में घुसकर पीड़ित पक्ष को पीटा
    error: Content is protected !!