
हापुड़: श्रीनगर स्थित मकान में कार्य कर रहा राजमिस्त्री की करंट की चपेट में आकर मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर में कार्य कर रहा राजमिस्त्री करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। राजमिस्त्री की मौत से परिवार में मातम छाया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जनपद मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव कैली निवासी बंटी हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर स्थित एक व्यक्ति के मकान में निर्माण कार्य कर रहा था जो शनिवार को करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से युवक बेहोश होकर गिर पड़ा जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने झुलसे राजमिस्त्री को मृत घोषित कर दिया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
































