
नवरात्रि के चलते सज गए हापुड़ के बाजार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रि को देखते हुए बाजार सज गए हैं। ग्राहक भी बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। चारों तरफ भक्ति का रंग दिखाई दे रहा है। त्योहार पर आई रौनक से बाजार गुलजार हो गए हैं। दुकानदार को भी व्यापार की उम्मीद जाती जगी है।
नवरात्रों पर श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए मां दुर्गा की मूर्तियां, चुनरी, नारियल, पूजन सामग्री और डंडियों की झंकार से बाजार गुलजार हो गए हैं। कोई बाजार में पूजन सामग्री खरीद रहा है तो कोई माता की मूर्ति, कोई चुनरी लेने के लिए बाजार में पहुंच रहा है। डेकोरेटिव आइटम की भी खूब मांग है। आपको बता दें कि नवरात्रि पर नारियल, चुनरी आदि की मांग बढ़ जाती है जिसको लेकर बाजारों में काफी रौनक है। दुकानदारों को भी नवरात्रि में व्यापार की काफी उम्मीद है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

































