
हापुड़: बदायूं के इबरत की गोली मारकर हत्या करने वाला गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कपड़ों को फेरी पर बेचकर अपने परिवार की गुजर बसर करने वाले इबरत को गोली से उड़ने वाला कातिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम तैय्यब पुत्र इब्बन खान निवासी गांव उरैना थाना वजीरगंज जनपद बदायूं है जो फिलहाल हापुड़ के मोहल्ला शिवगढ़ी ईदगाह रोड पर रहता है। व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता ही इबरत की हत्या का कारण बना। पुलिस ने मृतक की हत्या के आरोपी तैय्यब को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की मोपेड शव के निकट ही मिली थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन व घटना में इस्तेमाल पिस्टल मय जिंदा कारतूस भी बरामद कियाहै।
थाना कपूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की दोपहर खून से लथपथ एक युवक का शव आम के बाग में पड़ा हुआ पुलिस को मिला था, जिसकी पहचान जनपद बदायूं के थाना वजीरगंज के गांव उरेना निवासी इबरत के रूप में की गई जो काफी समय से हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा में पिता किश्वरखान के साथ किराए के मकान में रहता था जो मोपेड पर फेरी लगाकर गांव में कपड़ा बेचकर परिवार का पालन कर रहा था।
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि करीब ढाई साल पहले से इबरत खान उसके यहां से कपड़ा ले जाकर कपड़ों की फेरी करने का काम करता था। वह उसी के गांव का रहने वाला है। डेढ़ महीने पहले मृतक ने उसके यहां से कपड़ा ले जाना बंद कर दिया और मजीदपुरा में अलग गोदाम बना लिया। उसने कई बार इबरत से साथ काम करने के लिए कहा लेकिन उसने इनकार कर दिया। ऐसे में उसने इबरत को रास्ते से हटाने के लिए गोली मार कर हत्या कर दी।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

































