
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में हापुड़ के व्यक्ति की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना टप्पल क्षेत्र में वोल्वो बस व एक ट्रक में हुई भिड़ंत के फलस्वरूप बसचालक की मौत हो गई। बस चालक थाना सिम्भावली (हापुड़ ) के गांव अनूपुर डिवाई का 32 वर्षीय शहनवाज है।
टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। कानपुर से दिल्ली जा रही डबल डेकर वोल्वो बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जिसमें बस चालक व एक बुजुर्ग महिला शामिल है। जबकि 26 लोग घायल हो गए। अन्य को मामूली चोट आई। पुलिस ने घायलों को टप्पल सीएचसी व गौतमबुद्धनगर के जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्रथम दृष्टया बस चालक को नींद की झपकी आने के चलते हादसा होना माना जा रहा है। मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह हादसा गुरुवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। डबल डेकर वोल्वो बस कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसमें 50 लोग सवार थे। यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्वाइंट 53 के पास बस आगे चल रहे मालवाहक वाहन ट्रक (यूपी 14 एलटी 2080) में पीछे से टकरा गई। हादसे में बस चालक हापुड़ के थाना सिम्भौली क्षेत्र के अनूपुर डिबाई निवासी 32 वर्षीय शहनवाज पुत्र मन्नर की मौत हो गई। जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए
ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483

































