👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला चमरी निवासी 42 वर्षीय अमित कुमार की दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में स्थित एक कमरे में आग लगने से मौत हो गई। अमित की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बुधवार की तड़के कमरे में लगी आग में झुलसने के कारण अमित की मौत हुई है। बताते चलें कि अमित, वरना पावर सिस्टम दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था जो कि 13 मार्च को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में काम कर रहा था। इसी बीच अचानक कमरे में आग लग गई जिससे दो व्यक्ति झुलस गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक अमित की मौत हो चुकी थी। अमित की मौत से परिवार में मातम छाया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























