
फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर टैक्स चोरी में हापुड़ का गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): फर्जी जीएसटी फर्म/बिलिंग कर टैक्स चोरी करने के दो आरोपितों को शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपित फर्जी फर्म बनाकर व्यापारियों व कंपनियों को फर्जी बिल देते थे, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था। आरोपितों में एक गाजियाबाद व दूसरा हापुड़ जनपद का रहने वाला है।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि कोतवाली नगर के सत्य नगर निवासी रमेश चंद्रा द्वारा सर्वश्री राजधानी इंटरप्राइजेज के नाम जीएसटी पंजीकरण कराया। 15 फरवरी को राज्य कर अधिकारी द्वारा निरीक्षण में कोई व्यापारिक गतिविधि न मिलने पर फर्म को 24 फरवरी को निलंबित कर दिया गया। जांच में सामने आया है कि निलंबन के बाद भी फरवरी का रिटर्न दाखिल कर लगभग 57.35 करोड़ रुपये की फर्जी सप्लाई दर्शाते हुए 10.76 करोड़ रुपये आइजीएसटी आइटीसी दिल्ली की फर्म को ट्रांसफर कर दिए गए। 5.38 करोड़ रुपये एसजीएसटी की बोगस आइटीसी से समायोजित कर दिए गए।
एसपी ने बताया कि जांच के आधार पर गाजियाबाद के ए-162 संजय नगर सेक्टर 23 थाना मधुबन बापूधाम के नरेश कुमार व हापुड़ जिले के ग्राम गिरधरपुर तुमरैल थाना हाफिजपुर के सचिन शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों ने बताया कि वे लोगों को लोन दिलाने व अन्य कार्यों में सहायता करने का झांसा देकर उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड, खाता नंबर व मोबाइल नंबर समेत अन्य विवरण ले लेते थे, जिसका दुरुपयोग कर फर्जी ईमेल आइडी बनाकर चोरी छिपे फर्जी जीएसटी पंजीकरण करा लेते थे। फिर फर्म के नाम से फर्जी बिल बनाकर कंपनियों व व्यापारियों को दें देते थे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























