हापुड़: चंडी मैय्या की पालकी की पक्का बाग पर की गई महाआरती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अंतिम नवरात्र पर बुधवार को चंडी मैया की पालकी यात्रा भोर में श्री चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर राधा पुरी से विवेक विहार से कलेक्टरगंज हनुमान मंदिर से होते हुए चंडी धाम पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया। इस अवसर पर हापुड़ के पक्का बाग पर महा आरती कर भक्तों ने अपनी आस्था का परिचय दिया। चंडी मैया की महाआरती में आस्था का जबरदस्त सैलाब उमड़ा। चंडी मैया के उद्घोष से माहौल आस्थामय हो गया। इसके पश्चात चंडी मंदिर मैया की आरती की गई और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ द्वारा प्रत्येक नवरात्रि पर मां चंडी की पालकी यात्रा निकाली गई। भक्तों के घर पहुंची मैया का श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मैया को फल, मिठाई, पान आदि का भोग लगाया और मैया की आरती की। अंतिम नवरात्र पर वापस लौटते समय मैया की पक्का बाग पर महाआरती की गई जहां भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811



























