
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की एलएन रोड के हालात बेहद खराब है। रविवार को यहां बिजली का एक खंभा अचानक गिर गया। इस दौरान बाइक सवार हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और किसी तरह बाइक सवार का हाल जाना। इस दौरान बाइक सवार चोटिल हो गया।
हापुड़ की एलएन रोड की हालत बेहद खराब है। यहां सड़क पर गहरे गड्ढे, जल भराव मार्ग पर फैली कीचड़ लोगों के लिए आफत बनी हुई थी। इसी बीच बिजली के जर्जर खंबे भी अब गिरने लगे हैं। ऐसे में राहगीरों की जान पर संकट मंडरा रहा है जिन्होंने मामले में लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आप ही सोचिए यदि बाइक सवार फुर्ती ना दिखाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।























