हापुड़: मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोरी की बढ़ती वारदातों से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में एक बंद पड़े मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया है जहां से चोर लाखों की चोरी को अंजाम दे कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी कार्तिक ने बताया कि उसका मकान पिछले डेढ़ महीने से बंद था। इस बीच चोर मकान में घुस गए और उन्होंने घर में रखे चार लाख के आभूषण समेत हजारों की नकदी, स्टेबलाइजर, इनवर्टर, पानी की टोटी समेत अन्य सामान चुरा लिया। लाखों का सामान चुराकर चोर फरार हो गए। कुछ दिन पहले पीड़ित जब मकान पर पहुंचा तो टूटा ताला देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर



























