
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने अब देहात क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित मोदी अस्पताल के सामने एक दुकान और दो गोदामों को अपना निशाना बनाया जहां से चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया। इस चोरी से व्यापारियों में बेहद नाराजगी है जिन्होंने मामले में पुलिस से शीघ्र से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। पुलिस, फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। तीनों ही प्रतिष्ठानों के स्वामी शनिवार की रात ताले लगाकर घर ले गए थे। इसके बाद उन्हें रविवार की सुबह चोरी की सूचना मिली तो उनके होश उड़ गए।*इन प्रतिष्ठानों में चोरी:*
चोरों ने बीती रात साईं मेडिकल के गोदाम से करीब पांच लाख की चोरी, शिवा मोबाइल एंड रिपेयरिंग की दुकान से करीब 50 हजार की चोरी और कंसल ट्रेडर के गोदाम से भी चोरी को अंजाम दिया। यह लाखों की चोरी बताई जा रही है।मोदी अस्पताल के पास अशोक कुमार का कंसल ट्रेडर के नाम से गोदाम है। वह चॉकलेट का होलसेल का कारोबार करते हैं जिनके गोदाम में चोरों ने धावा बोला। हालांकि कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन जारी है। पास में ही साईं मेडिकल का गोदाम है। इसके संचालक अनुज कुमार हैं जो दवाईयों का होलसेल का काम करते हैं। ताला तोड़कर चोर भीतर दाखिल हुए और जिन्होंने सिरप और टैबलेट की करीब 18 पेटियां चुरा ली और फरार हो गए। इस दौरान अनुज कुमार का करीब पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है।पास में ही शिवम की शिवा मोबाइल रिपेयरिंग के नाम से दुकान है जहां चोर ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए और तीन शिवम के मोबाइल, दो ग्राहकों के मोबाइल के साथ-साथ गल्ले से 4,000 की नकदी और गुल्लक से 10,000 की नकदी चुरा कर फरार हो गए। इस दौरान शिवम को करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। दो गोदाम और एक दुकान में हुई चोरी की सूचना मिलने पर व्यापारियों में हड़कंप मच गया जो मौके पर पहुंचे और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788


























