
हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित दो दुकानों से नकदी, कीमती सामान, हेलमेट आदि सामान चुरा लिया और फरार होने में कामयाब रहे। सोमवार की सुबह दुकानदार जब दुकान पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उनके होश उड़ गए। चोरी की घटना से व्यापारियों में बेहद नाराजगी है जिन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। इनके पड़ोस की दो दुकानें दास मार्बल व दास एग्रीकल्चर की दुकानों में भी नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया गया।
आपको बता दें कि हापुड़ की गढ़ रोड पर खुर्जा पेज के समीप हेलमेट हाउस और हेलमेट वर्ल्ड के नाम से दो दुकाने हैं जहां नामी कंपनियों के हेलमेट बिकते हैं।
दुकान के संचालकों ने बताया कि रविवार की रात दुकान बढ़ाकर दोनों अपने-अपने घर चले गए थे। इसी बीच चोर आए जिन्होंने कूमल कर दुकान में प्रवेश किया और लाखों की चोरी को अंजाम दिया। दिलीप कुमार ने बताया कि चोर उनकी दुकान में आए जिन्होंने दो से ढाई लाख रुपए कैश चुरा लिया और फरार हो गए।
वहीं राघव अग्रवाल ने बताया कि चोर छत में कूमल कर भीतर आए जिन्होंने अलमारी और दुकान में रखी अन्य चीजों में काफी तोड़फोड़ की। चोर कीमती सामान, चांदी के सिक्के, नकदी चुराकर फरार हो गए।
सोमवार की सुबह दुकानदार जब दुकानों पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। दुकान में बिखरा सामान, तोड़फोड़ देख उनके रोंगटे खड़े हो गए। गल्ले में रखी नकदी, कीमती सामान गायब था। इसके बाद धीरे-धीरे चोरी की खबर व्यापारियों में फैल गई जिन्होंने मामले में नाराज़गीज़ाहिर की है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706































