हापुड़ कोतवाल को लखनऊ में मिला सम्मान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार को पुलिस महानिदेशक ने लखनऊ में प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनकी कर्तव्य परायणता के लिए सम्मानित किया। बता दें कि कोतवाल ने चार साल की एक बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी फईम को कड़ी सजा दिलाने के लिए न्यायालय में पैरवी की थी जिस पर न्यायालय ने आरोपी को फांसी की सजा व एक लाख बीस हजार रुपए के आर्थिक दंड से दंडित किया था।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:



























