#IncomeTax
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में संपत्ति के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सौदा तो करोड़ों का होता है लेकिन कागजों में यह दाम सिमट जाता है। ऐसे में काले धन के निवेश की बात को झुकलाया नहीं जा सकता।
3.10 लाख की बिकी एक कोठी:
हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित रेवती गंज में एक कोठी का 3.10 करोड रुपए में बिकी है। हालांकि बैनामे की कीमत सौदा की गई राशि से 50% कम है। बैनामा लगभग 1.35 करोड़ रुपए का हुआ है। ऐसे में दलाल की सक्रियता की वजह से राजस्व को भी चुना लगा है।
करीब 232 मीटर की कोठी:
मोहल्ले में एक 232 मीटर की कोठी है। यह कोठी इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और ऐसा होना भी लाजमी है क्योंकि लगभग 3.10 करोड़ में बिकी एक साइड की कोठी की इतनी कीमत सुनकर हर कोई चौका हुआ है।
राजस्व को चुना:
बता दें कि इस कोठी की बिक्री में करीब डेढ़ करोड़ ब्लैक मनी का निवेश किया गया है जो इन दौरान शहर में सुर्खियों में बना हुआ है। इससे राजस्व को भी हानि हुई है।
दलाल ने कमाएं लाखों:
एक नामी दलाल ने कोठी के सौदे में करीब सात लाख रुपए कमा लिए हैं। बेचने और खरीदने वाले से दलाल ने एक-एक प्रतिशत की मांग की। बता दें कि हापुड़ में दलाल लगतार सक्रिय होते जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश तो ऐसे हैं जो अपनी बातों में लोगों को बहला-फुसलाकर बढ़े दामों पर संपत्ति को बिकवा रहे हैं और अपनी जेब गर्म कर रहे हैं।
खुशखबरी: हापुड़ में खुल गया SUPER 99, खरीदें सामान, शुरूआत मात्र 29 रुपए से





























