हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ने लगी हैं। आने वाले चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निकाय का यह चुनाव बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। खासकर हापुड़ का वार्ड नंबर-34 जहां सुशील शास्त्री भी आने वाले चुनाव में वार्ड नंबर 34 से सभासद के प्रत्याशी के रूप में चुनावी रण में उतरेंगे। सुशील शास्त्री ने बताया कि यदि वह चुनावों में जीत हासिल करते हैं तो वार्ड नंबर 34 हापुड़ में नंबर वन वार्ड होगा जहां के लोगों को गंदगी, टूटी सड़क, आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक से निजात मिलेगी।आपको बता दें कि साल 2017 में चार प्रत्याशी वार्ड नंबर 34 से मैदान में उतरे थे। इस बार चुनावी अखाड़े में उतरने के लिए भावी प्रत्याशियों ने तैयारी शुरू कर दी है। यदि सुशील शास्त्री की बात करें तो वह हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर के रहने वाले हैं जिनकी पत्नी पूर्व में सभासद रह चुकी हैं
































