हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नवरात्रि के अवसर पर हापुड़ की श्री चंडी महारानी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर भक्तों को दर्शन दे रही हैं। मां आद्य शक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ द्वारा निकाली जा रही पालकी यात्रा रविवार यानी दो अक्टूबर को श्री चंडी मंदिर से सुबह पांच बजे प्रारंभ होकर हापुड़ के भगवती गंज, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, नई मंडी, पक्का बाग से होते हुए चंडी मंदिर पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया। इस दौरान भक्तों ने बढ़-चढ़कर मैया का स्वागत किया और भोग लगाया। चंडी मैया की एक झलक पाने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। चंडी मैय्या के पधारने पर श्रद्धालुओं ने खुद को सौभाग्यशाली माना। इस दौरान पक्का बाग निवासी मधु जिंदल पत्नी रविंद्र, सत्यम जिंदल, शिवम जिंदल, पारुल गोयल, स्पर्धा जिंदल, विशाल मांगलिक, यति मांगलिक आदि ने मैया का स्वागत किया और भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया।
पालकी यात्रा का भक्तों ने जोरदार स्वागत किया जहां पुष्प वर्षा भी की गई। इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग गया। मां का गुणगान करते हुए भक्त नाचते गाते दिखाई दिए। यात्रा के दौरान महंत रविंद्र पोपट ने सभी को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर नवीन आनंद, अखिल अग्रवाल, विनीत, अनुज, देवेश शर्मा, रविंद्र बिजली वाले, संजय बिस्किट वाले, सागर माकन, दीपक माकन, हर्ष शर्मा, अनुज, मनु गर्ग, महेश ट्याला, केशव शर्मा आदि भक्तों में मैया की सेवा करने की होड़ लगी रही। बता दें कि सोमवार को श्री चंडी जी की पालकी यात्रा सुबह पांच बजे चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर रेवती कुंज, पटेल नगर से होते हुए चंडी मंदिर पहुंचेगी जहां यात्रा विश्राम करेगी।




























