हापुड़, सीमन/स्पेशल डेस्क (ehapurnews.com): देश की सेवा में श्रीनगर में तैनात जनपद हापुड़ के निवासी प्रवीण कुमार सिंधू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। भारतीय सेना में तैनात इस फौजी की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को लगी तो घर में मातम छा गया।
जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव भगवानपुर के निवासी प्रवीण कुमार सिंधू भारतीय सेना में यूनिट पांच रेजीमेंट श्रीनगर में तैनात थे जहां संदिग्ध परिस्थिति में प्रवीण की मौत हो गई। भारतीय सेना के अधिकारियों ने मामले की जानकारी प्रवीण सिंधू के परिजनों को दी जिसके बाद परिजन श्रीनगर रवाना हो गए।
मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया जिसके बाद मंगलवार को मृतक फौजी का हापुड़ में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरा गांव शोक की लहर में डूबा रहा। 30 वर्षीय प्रवीण की शादी शादी चार महीने पहले ही हुई थी और करीब चार साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। मंगलवार को शव के हापुड़ पहुंचने के बाद गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार खेतों पर किया गया।

































