हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बदमाशों को पिस्टल सप्लाई करने वाले एक हथियार सप्लायर्स को दिल्ली पुलिस ने सराय काले चांद खां से धर दबोचा। अब तक वह एक हजार से ज्यादा पिस्टल सप्लाई कर चुका है।

दिल्ली के स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी अब्दुल सलाम हापुड़ के पास के कस्बा किठौर का रहने वाला है। वह रिफाइड आयल के कनस्तर में पिस्टल सप्लाई करता है। आरोपी ने हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर तथा दिल्ली की एक हजार से अधिक लोगों को मध्यप्रदेश के सेंध्वा से पिस्टल कर बेच चुका है। वह दस हजार में पिस्टल खरीद कर लाता था और 25-30 हजार रुपए में बेचता था। आरोपी से बीस पिस्टल, 40 मैगजीन तथा 50 कारतूस बरामद किए है।































