हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के निवासी नदीम काला को शनिवार की सुबह बुलंदशहर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान नदीम घायल हो गया। नदीम से पुलिस ने एक बंदूक, एक तमंचा, सात जिंदा कारतूस और पांच खोखा कारतूस, दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
नदीम एक शातिर किस्म का बदमाश है जिस पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। बता दें कि दो दिन पहले बुलंदशहर में एक कंपनी में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड की लाइसेंसी बंदूक चोरी हो गई थी जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। बंदूक थाना देहात क्षेत्र के निवासी नदीम से बरामद हुई है।
बुलंदशहर में गुलावठी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक अकबरपुर झोन्झा मार्ग पर एक आम के बाग की तरफ जा रहा है। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो नदीम ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस कर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को घेर कर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान नदीम काला के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने नदीम से एक तमंचा, एक बंदूक, कई जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390
























