
हापुड़ सिंथेटिक दूध व पनीर के कारोबार का अड्डा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नागरिकों के स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए सूबे की सरकार ने सिंथेटिक दूध व पनीर के धंधेबाजों के विरुध्द एक बार फिर तगड़ा अभियान चलाने का आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को दिया है। यह विभाग गत दिनों हापुङ, सहारनपुर, आगरा, गाजियाबाद, वाराणसी सहित अनेक जनपदों में छापामार कार्रवाई करके इस धंधे से जुड़े लोगों के विरुध्द कार्रवाई कर चुका है और दूध व पनीर की सैम्पलिंग की है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम में शिथिलता आ जाने से लखनऊ तक सिंथेटिक दूध व पनीर की खबरें तथा लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ की खबरें पहुंची है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंथेटिक दूध व पनीर के विरुध्द मुहिम शुरु करने को कहा है।
हापुड़ जनपद भी सिंथेटिक दूध व पनीर के कारोबार में पीछे हैं और सैकड़ों लोग इस धंधे से जुड़े है। शहर व ग्रामीण इलाकों में गली-गली, मौहल्ले-मौहल्ले सिंथेटिक दूध धड़ल्ले से बिक रहा है और लीवर व किडनी को नुकसान पहुंचा रहा है। हापुड़ के कबाड़ी बाजार में एक ठिकाने पर सिंथेटिक दूध व सिंथेटिक पनीर से भरा एक छोटा हाथी रोजाना पहुंचता है, जहां से सप्लायर्स ले जाते हैं। जनपद के गांव-गांव में सिथेटिक पनीर की भटियां धधक रही है, जहां से हापुड़ के बाजारों तथा नोएडा, शाहदरा तक सिंथेटिक पनीर सप्लाई हो रहा है। खाद्य सुरक्षा को इस ओर तगड़ी मुहिम चलानी चाहिए।
मोबाइल का लाइव एक्सपीरियंस कर सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर से खरीदें: 8755132651




























