हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कचहरी के बाहर हुए शूटआउट मामले में हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह, कचहरी दरोगा इंचार्ज रमेश को सस्पेंड कर दिया है. वहीं हापुड़ क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे को सर्किल से हटाए गया है.
आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह कचहरी के बाहर पेशी पर आए एक कैदी की तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गया. तीनों बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब रहे. हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह, कचहरी दरोगा रमेश को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही सर्किल ऑफिसर एसएन वैभव पांडे को सर्किल से हटाया गया है.
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733


























