हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर में घायल अवस्था में घूम रहे एक पक्षी को श्रीनगर निवासी व युवा नेता अक्षत गर्ग ने उपचार के लिए अस्पताल को सूचित किया। अस्पताल द्वारा सहायता आने तक अक्षत ने पक्षी को अपने घर में ले जाकर दाना-पानी दिया।

अक्षत गर्ग ने बताया कि वह घर पर मौजूद थे। इसी बीच उनकी नजर घर की छत पर फड़फड़ा रहे एक कबूतर पर पड़ी जो किसी कारण घायल हो गया। अक्षत ने घायल कबूतर की सूचना कोठीगेट स्थित निशुल्क पक्षियों के अस्पताल के पदाधिकारी को मामले से अवगत कराया जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और पक्षी को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























