हापुड़ कांडः उच्च न्यायालय ने गठित की 6 सदस्यीय कमेटी










हापुड़ कांडः उच्च न्यायालय ने गठित की 6 सदस्यीय कमेटी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हापुड़ में वकीलों पर पुलिस लाठीचार्ज की घटना को लेकर उप्र बार काउंसिल की शिकायतों पर विचार के लिए न्यायमूर्ति एमके गुप्ता की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कमेटी गठित की है। इस कमेटी में न्यायमूर्ति राजन राय, न्यायमूर्ति मोहम्मद फैज आलम खान, महाधिवक्ता या उनके नामित, बार काउंसिल उप्र के अध्यक्ष के साथ हाई कोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के अध्यक्ष हैं। शनिवार को अवकाश में भी हाई कोर्ट ने यह आदेश सुनाया। इसके बाद बार काउंसिल ने घोषणा की है कि अधिवक्ता काम पर लौटेंगे। विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

कोर्ट के बार एसोसिएशन देहरादून के केस में दिएगए निर्देशों का पालन : कराने की मांग की थी। इसी क्रम में मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर तथा न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी की खंडपीठ शनिवार को छह सदस्यीय समिति गठित करने का आदेश पारित किया।

हाई कोर्ट के आदेश पर एसआइटी पहले ही मामले की जांच कर रही है। उससे 15 सितंबर को अंतरिम रिपोर्ट मांगी गई है। कोर्ट ने वकीलों द्वारा पुलिस के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी पर कृत कार्रवाई के संबंध में भी रिपोर्ट मांगी है। 15 सितंबर को मामले में सुनवाई होगी। अर्जी पर वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी, बार काउंसिल अध्यक्ष शिव किशोर गौड़, सदस्य सचिव जय नारायण पांडेय, मधुसूदन त्रिपाठी सदस्य बार काउंसिल ने बहस की।

Admission Open Now for SA International School : 9258003065








Related Posts

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

🔊 Listen to this

Read more

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को मेरठ दौरा है। मेरठ में होने वाले पीएम मोदी के दौरे से पहले शनिवार को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

हज यात्रियों के लिए खास खबर

हज यात्रियों के लिए खास खबर

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा

सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा
error: Content is protected !!