हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): निकाय चुनाव को लेकर इन दिनों सियासत गरमाई हुई है। प्रत्याशी भी तेजी से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं लेकिन स्थानीय लोग क्षेत्र में हुए विकास को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं। हापुड़ के वार्ड नंबर-40 के मोहल्ला रफीक नगर के हालात तो यह है कि यहां बिजली के खंभे नहीं हैं बल्कि बल्लियों के सहारे बिजली लाइन गुजर रही है जिसकी वजह से लोगों में काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि वह वोट सिर्फ उसी को देंगे जो क्षेत्र का विकास करेगा।
रफीक नगर के हालात यह है कि यहां हर समय लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। विकास की तस्वीर पर सवाल उठा रहे मोहल्ला के लोगों का कहना है कि बल्लियों के सहारे बिजली लाइन गुजरने से वह हर समय डर के साए में जी रहे हैं। तमाम नेता आते हैं और चले जाते हैं। कुछ वादे भी करते हैं लेकिन क्षेत्र में विकास ना होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है जिनका कहना है कि क्षेत्र में विद्युत लाइन के लिए खंभे लगाए जाएं जिससे वह सुरक्षित महसूस करें।
































