
हापुड़: असौड़ा स्थित घर में सिलेंडरों का अवैध भंडारण, 32 सिलेंडर बरामद
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने सिलेंडरों के अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापामार कार्रवाई कर घर से 32 सिलेंडर बरामद किए हैं। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सिलेंडरों को अपने कब्जे में ले लिया जो मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलने पर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बरामद सिलेंडर कब्जे में लेकर एजेंसी भिजवा दिए हैं और मामले की जांच कर रही है कि आखिर इतने सिलेंडर यहां कैसे पहुंचे?
मामला बुधवार की रात का है जब देहात पुलिस को सूचना मिली कि गांव असौड़ा में एक मकान में कालाबाजारी करने के उद्देश्य से सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया गया है। देहात पुलिस ने मकान पर छापा मारा तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आपूर्ति विभाग को मामले से अवगत कराया। इसके बाद आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और एक मकान में 32 सिलेंडर देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद टीम ने सिलेंडरों को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।






























