
हापुड़: स्वर्गाश्रम रोड अवैध निर्माण ज़ोरों पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर अवैध निर्माण जोरों पर हो रहा है। यहां नियमों को ताक पर रख कर निर्माण कराया जा रहा है। अब एक और तस्वीर हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड से सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह यहां पर पहली मंजिल पर अवैध निर्माण किया गया है जो दूर से ही देखा जा सकता है लेकिन न जाने क्यों अधिकारियों को यह तस्वीर नजर नहीं आई। जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं करते जिसके चलते अवैध निर्माण काफी तेजी से पनप रहा है। सूत्र तो यह भी बताते हैं कि एक तरफ अवैध निर्माण चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पुताई का कार्य भी तेजी से चल रहा है जिससे किसी को अवैध निर्माण की भनक तक ना लगे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288





























