हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर में नियमों को दरकिनार कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जहां मेडिकल स्टोर के नाम पर एक छोटा सा क्लीनिक चलाया जा रहा है। यहां दवाई लेने आ रहे मरीजों को भर्ती कर ग्लूकोस चढ़कर मनमाना रुपया वसूला जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी का कहना है कि मेडिकल स्टोर के संचालक को नोटिस जारी कर दिया गया है। जल्द ही कार्रवाई भी की जाएगी।
किसान कोल्ड स्टोरेज के पास संचालित इस मेडिकल स्टोर के संचालक के पास दवाइयां बेचने का लाइसेंस है लेकिन यह खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा कर लोगों को भर्ती कर रहा है। दवाई लेने आ रहे मरीजों को उपचार देने के नाम पर उन्हें ग्लूकोस चढ़ा कर हजारों रुपए वसूले जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नाक के नीचे इस तरह एक क्लीनिक का चलना गंभीर विषय है।

गुरुवार को दवाई लेने पहुंची एक महिला को मेडिकल स्टोर के संचालक ने भर्ती कर लिया और ग्लूकोज चढ़ाने के पश्चात उससे हजारों रुपए मांगे। आपको बता दें कि स्टोर संचालक के पास दवाई बेचने का लाइसेंस है लेकिन वह अवैध रूप क्लीनिक चला रहा है जिससे किसी की जान भी जा सकती है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























