
हापुड़: नासमझ लगातार कूड़े में लगा रहे आग, कौन है जिम्मेदार?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की हवा लगातार जहरीली हो रही है लेकिन अभी भी कुछ नासमझ ऐसे हैं जो कूड़े में आग लगा रहे हैं। ऐसा एक दिन नहीं होता बल्कि रोजाना ही इस तरह की तस्वीर बन जाती है जिससे क्षेत्रवासियों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह मजबूरन ज़हरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से मामले में कड़ा रुख अपना कर कार्रवाई करने की मांग की है।
हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर अक्सर कूड़ा पड़ा रहता है जहां पर कुछ लोग कूड़े में आग लगा देते हैं। रोजाना यही हालात बने रहते हैं। धीरे-धीरे आग भयंकर रूप ले लेती है जिसकी वजह से उससे उठने वाला काला धुआं, जहरीली गैस लोगों को बीमार कर रही हैं। हवा की सेहत भी लगातार बिगड़ रही है लेकिन अधिकारी मामले में लगातार लापरवाही बरत रहे हैं जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
कमल डोसा: 3 डोसे खरीदने पर 500 ML कोल्डड्रिंक, 5 डोसे खरीदने पर फ्रेंच फ्राइज फ्री: 7668606012































