हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के पीछे पानी की पाइपलाइन फटने से शनिवार को सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो गया। कई क्षेत्रों की जलापूर्ति भी प्रभावित हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द पाइपलाइन को दुरुस्त करें।
मामला शनिवार का है जब हापुड़ के अतरपुरा चौराहे पर पानी की पाइपलाइन लीक होने से सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद होने लगा। साफ पानी की बर्बादी होने पर लोगों ने इसे जल्द से जल्द दुरुस्त करने की मांग की।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























