हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में लोगों पर काले धन की कोई कमी नहीं है जिस कारण प्रोपर्टी के दामों में रोजाना उछाल आ रहा है।ताजा मामला हापुड़ के रेलवे रोड का है,जहां दस गज की एक दुकान की कीमत एक करोड़ रुपये लगाई गई है।बेचा और ज्यादा मांग रहा है यानि कि दस लाख रुपये गज के दाम लग चुके है।यह दुकान तारा मिल कालोनी के निकट रेलवे रोड पर है।इससे पहले राजधानी मेडिकल स्टोर व गीता मेडिकल स्टोर द्वारा करोडों रुपये में खरीदी गयी दुकानों को सबसे महंगा और ऊंचे दाम वाली दुकान बताया जा रहा था।इस धंधे में जुटा एक प्रोपर्टी डीलर भी मालदार हो गया है।यदि आयकर व ईडी हापुड़ के रेलवे रोड पर गत एक-डेढ़ वर्ष में हुए बैनामों की जांच करे तो सरकार को अरबों रुपये का कालाधन हाथ लगेगा।
Donald’s: HAPPY HOUR OFFER शुरु, 9588856949




























