हापुड़ः जीएसटी कर चोरी अनुमान से अधिक हो सकती है












हापुड़ः जीएसटी कर चोरी अनुमान से अधिक हो सकती है

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धीरखेड़ा हापुड़ के औद्योगिक क्षेत्र में दो प्रतिष्ठानों पर जीएसटी टीम ने छापामारी करके ढाई करोड़ रुपए की कर चोरी पकड़ी है। एक फैक्टरी अंकित बंसल की है, तो दूसरी वैभव जैन की।

कौन है वैभव जैन- हापुड़ के एक जैन परिवार से ताल्लुक रखने वाले वैभव जैन पारिवारिक कारणों से दिल्ली के रोहिणी मे जाकर बस गया। वह कारोबार की देखभाल के लिए रोजाना लग्जरी कार से हापुड़ आता-जाता है। वह पूरा कारोबार पत्नी के नाम से करता है।

डस्बीन की है फैक्टरी- वैभव जैन की फैक्टरी स्टीवन कारपोरेशन के नाम से है और कारखाने में स्टील के डस्बीन बनाए जाते है, जो नगर पालिकाओं व नगर निगम आदि में दूर-दूर तक सप्लाई किए जाते है। ये डस्टबीन कूड़े के लिए निकायों द्वारा सड़क किनारे लगाए जाते है। स्टील की चादरों से डस्टबीन बनाए जाते है।

जीएसटी टीम ने क्यों मारा छापा-स्टीलवन कारपोरेशन फर्म द्वारा बोगस फर्मो से खरीद कर और इनपुट टैक्स क्रेडिट वसूलने में हेरा फेरी की आशंका के चलते सहायक आयुक्त गौरव राजपूत के नेतृत्व में फैक्टरी पर छापा मारा गया और मौक पर ही 50 लाख रुपए की कर चोरी पकड़ी गई जिस पर आठ लाख रुपए तुरंत जमा करा दिए, शेष धनराशि अगले एक-दो दिन में कराने को कहा गया है। छापामार दल ने मौके से कागजातों को कब्जे में लिया है।

बढ़ सकती है कर चोरी- वैसे तो मौके पर छापा टीम ने पचास लाख रुपए की कर चोरी घोषित की है, परंतु यह कर चोरी करोड़ों मे हो सकती है। बोगस बिलों, अनकाउंटिड स्टाक, खरीद-बेच, अंतर से कर चोरी बढ़ेगी जिससे व्यापारी की मुश्किलें बढ़ सकती है।

Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622

अग्रवाल महासभा चुनाव: प्रधान पद के निर्दलीय प्रत्याशी विजेंद्र गर्ग लोहे वाले से खास बातचीत









Related Posts

नवादा के प्राथमिक विद्यालय को सैनिक कल्याण निगम ने दी आधुनिक सुविधाएं

🔊 Listen to this नवादा के प्राथमिक विद्यालय को सैनिक कल्याण निगम ने दी आधुनिक सुविधाएं हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड  ने प्राथमिक विद्यालय नवादा,…

Read more

बरेली के इनामी लुटेरे को पुलिस ने दबोचा

🔊 Listen to this बरेली के इनामी लुटेरे को पुलिस ने दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवादा के प्राथमिक विद्यालय को सैनिक कल्याण निगम ने दी आधुनिक सुविधाएं

नवादा के प्राथमिक विद्यालय को सैनिक कल्याण निगम ने दी आधुनिक सुविधाएं

बरेली के इनामी लुटेरे को पुलिस ने दबोचा

बरेली के इनामी लुटेरे को पुलिस ने दबोचा

हापुड़: मीनाक्षी रोड स्थित प्रतिष्ठान से पनीर व खोए का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा

हापुड़: मीनाक्षी रोड स्थित प्रतिष्ठान से पनीर व खोए का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा

हापुड़ जनपद को तीन जोन 10 सेक्टर में बांटा

हापुड़ जनपद को तीन जोन 10 सेक्टर में बांटा

बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली

बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली

28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना
error: Content is protected !!