
हापुड़, सीमन /अशोक तोमर(ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी फ्लाईओवर के नीचे स्थित दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी पर मंगलवार को गाजियाबाद से जीएसटी की एसआईबी टीम ने छापामार कार्रवाई की। छापामार कार्रवाई के दौरान हड़कंप की स्थिति बन गई। डिप्टी कमिश्नर विमल कुमार दुबे के नेतृत्व में गठित टीम दो गाड़ियों में सवार होकर दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी पहुंची जहां छापामार कार्रवाई की। आपको बता दें कि इससे पहले जिला कृषि विभाग की टीम ने भी दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी पर छापामार कार्रवाई की थी।
मंगलवार को दो गाड़ियों में सवार होकर आए अधिकारियों ने दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारा। टीम ने जाते ही दस्तावेजों, लैपटॉप, मोबाइल आदि को अपने कब्जे में ले लिया और अभिलेखों की जांच शुरू कर दी। एसआईबी विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068































