
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित भारत आयरन स्टोर पर बुधवार को जीएसटी की एसआईबी टीम पहुंची जिसने जाते ही दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया और विभिन्न पहलुओं पर मामले की छानबीन की। बताया जा रहा है कि एक शिकायत के आधार पर जांच के लिए पहुंची टीम ने विभिन्न दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिए। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल है।
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित अतरपुरा चौराहा के पास भारत आईरन स्टोर स्थित है जहां बुधवार को गाजियाबाद से आई जीएसटी की एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर विमल कुमार दुबे ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। दस्तावेज, अभिलेख, मोबाइल आदि को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। टीम विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। बताते चलें कि यह फर्म सरिया, सीमेंट, एंगल, चादर, सरिया आदि का व्यापार करती है। फिलहाल टीम की जांच जारी है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586






























