
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को मां श्री चंडी महारानी की रसमयी शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से निकाली गई। इस अवसर पर मां चंडी महारानी की पालकी का मोर पंखों द्वारा विशेष श्रृंगार किया गया। मैया के दर्शन करने के लिए सिर्फ हापुड़ ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में एकत्र हुए जिन्होंने मैया को भोग लगाया और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भक्त भजनों की धुन पर जमकर थिरके। मैया के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। जिस भी मार्ग से यात्रा गुजरी भक्तों ने यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।
मां चंडी महारानी की शोभायात्रा हापुड़ के कलेक्टर गंज में स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर से शुरू हुई जो रेलवे रोड से अतरपुरा चौराहा से होते हुए पक्का बाग से होते हुए श्री चंडी धाम पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया। यात्रा में महंत रवींद्र पोपट ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। श्रद्धालु मां पालकी का स्वागत करने के लिए बेताब दिखाई दिए जिन्होंने मैया को फल, पान मिठाई आदि का भोग लगाया और मैया से विश्व को निरोगी रखने की कामना की। पालकी को उठाने और अपनी सेवा देने के लिए भी भक्तों में होड़ लगी रही। पुलिस के सुरक्षा पहरे में यात्रा सकुशल संपन्न हुई।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

































