हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यदि आप अपने घर को एक नया रंग देने की सोच रहे हैं तो आपके लिए प्राकृतिक पेंट लेकर आए हैं गाय के गोबर से बना “ऑर्गेनिक पेंट” जिसके इस्तेमाल से आप ना सिर्फ अपने घर को सुंदर बनाते हैं बल्कि इसके प्रयोग से आप अष्ठ लाभ का फायदा भी उठा सकते हैं। हापुड़ में रहने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है क्योंकि हापुड़ में भी प्राकृतिक पेंट की दुकान खुल गई है जिसके इस्तेमाल से आप अपने घर को पेंट कराने के साथ-साथ घर की दीवारों और खुद को स्वस्थ्य बनाने की दिशा में एक कदम बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको अभी डायल करना है मोबाइल नंबर पर: 9412621601,7417214763
यह हैं अष्ठ लाभ:
हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित भैरव मंदिर के सामने प्राकृतिक पेंट मार्ट से आप यह पेंट खरीद सकते हैं। आदया एजेंसी के संचालक सुधीर अग्रवाल उर्फ चोटी ने बताया कि इस पेंट के इस्तेमाल से आठ फायदे हैं:- यह पेंट एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, इको फ्रेंडली, नेचुरल थर्मल इंसुलेटर, कॉस्ट इफेक्टिव, नॉनटॉक्सिक, स्मेल लेस, फ्री फ्रॉम हेवी मेटल्स है।
किफायती और इको-फ्रेंडली:
यह पेंट काफी किफायती और इको फ्रेंडली है जिसके इस्तेमाल से आपके घर में किसी तरह की पेंट की स्मैल (बदबू) नहीं आएगी। प्राकृतिक पेंट में आपको हर तरह का रंग मिलेगा। बस आपको अपना कलर चुनना है जिसके बाद दुकान संचालक आपको मशीन द्वारा आपकी इच्छा के अनुरूप रंग तैयार करके देगा।
बनवाएं अपननी पसंद का रंग:
आधुनिक मशीन के इस्तेमाल से मिनटों में ही आप अपना पसंदीदा रंग बनवा सकते हैं। तकनीक और प्रकृति की यह दोस्ती हापुड़वासियों को खूब भा रही है।
केंद्रीय मंत्री किया उद्घाटन:
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जुलाई 2021 में खादी प्राकृतिक पेंट का उद्घाटन किया था जो सभी को प्राकृतिक पेंट के प्रति जागरूक कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्म निर्भर भारत का जो सपना है उसे साकार करने के लिए, उसे गति देने के लिए खादी इंडिया ने प्राकृतिक पेंट को लॉन्च किया है। यदि आप भी यह पेंट खरीदना चाहते हैं तो अभी कॉल करें : 9412621601,7417214763 पता: आदय एजेंसी हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित भैरव मंदिर के सामने।




























