हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौराहे पर बाइक सवार दो युवकों ने बीए की एक छात्रा का अपहरण कर लिया और पुलिस हाथ पर हाथ मलती रह गई। राहगीरों और व्यापारियों की सजगता से कोठी गेट पर छात्रा को आरोपियों के चुंगल से छुड़ाया इसके बाद आरोपी चकमा देकर मौके से फरार हो गए और पुलिस तमाशा देखते रह गई। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक हापुड़ अभिषेक वर्मा ने बताया कि हापुड़ के मोहल्ला लज्जापुरी के रहने वाले जतिन उर्फ गोलू और चिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

अतरपुरा चौराहा पर किया अपहरण:
जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ की रहने वाली छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज एफ आई आर के अनुसार हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एक डिग्री कॉलेज में छात्रा बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है जो प्रतिदिन ऑटो से आती जाती है। सोमवार को कॉलेज जाने के लिए छात्रा जैसे ही हापुड़ के अतरपुरा चौराहे पर पहुंची तो वह ऑटो से उतरकर पैदल जाने लगी। इसी बीच गोलू और चिंटू बाइक पर सवार होकर आए और छात्र को दबोच लिया। छात्रा का अपहरण कर आरोपी रेलवे रोड की ओर फरार हो गए जहां से फ्रीगंज रोड, बुलंदशहर रोड, कोठी गेट पर पहुंचकर लोगों ने आरोपियों के चुंगल से छात्र को छुड़ाया।
हाथ मलती रह गई पुलिस:
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अतरपुरा चौराहा से मामले की शुरुआत हुई। छात्रा ने शोर मचाया तो व्यापारी और राहगीर इकट्ठा हो गए लेकिन पुलिस को मामले की भनक तक नहीं लगी जिसके पश्चात आरोपी छात्रा को लेकर अतरपुरा चौकी क्षेत्र के रेलवे रोड पर पहुंचे। यहां से वह फ्रीगंज रोड और बुलंदशहर रोड पर पहुंचे। इस बीच कई पुलिसकर्मियों से आरोपियों का सामना हुआ लेकिन किसी ने बाइक सवारों को रोकने की जहमत तक नहीं उठाई।

लोगों ने छुड़ाया:
सोमवार को हुई इस घटना ने पुलिस की पोल खोल दी है। कोठी गेट पर बाइक सवार आरोपी पहुंचे तो लोगों ने छात्रा को आरोपियों के चुंगल से छुड़ाया जिसके बाद बाइक सवार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिसकर्मियों पर उठ रहे सवाल:
हापुड़ का अतरपुरा चौराहा व्यस्त चौराहों में से एक है जहां पर बनी पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। छात्रा का अपहरण होना अपने आप में चिंता का विषय है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540





























