
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही जिले में बेहतर उपचार सुविधा मिलेगी इसके लिए मेरठ रोड स्थित बीएसएनएल परिसर में केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) डिस्पेंसरी स्थापित करने की तैयारी है। दरअसल, केंद्र सरकार की पहल पर देशभर में हापुड़ समेत 22 स्थानों पर डिस्पेंसरी खोलने की स्वीकृति मिली थी। अब हापुड़ में इसका सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। इसमें केंद्रीय कर्मचारी समेत पेंशनर्स और उनके आश्रितों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। सीजीएचएस की एडीशनल डायरेक्टर डा. मनीषा मित्तल भी सर्वे टीम के साथ मौजूद रहीं। सीजीएचएस मेरठ की एडीशनल डायरेक्टर डॉ. मनीषा मित्तल ने बताया कि मेरठ रोड स्थित बीएसनएल के भवन में सीजीएचएस डिस्पेंसरी को स्थापित करने के लिए सर्वे किया है। बीएसएनएल को भी इस संबंध में पत्र लिखा है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटीhttp://एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























