
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा तत्वाधान में लाल पार्क वाली गली आर्यनगर हापुड़ में चल रहे गणपति महोत्सव में 01 सितंबर सोमवार को गणपति जी का छठी उत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित के० सी० पाण्डेय ने बताया कि धर्मग्रंथो में गणेश जी के जन्म के सम्बन्ध में अलग-अलग वर्णन मिलता है जिसमें विश्वसनीय भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को जन्म माना जाता है। जन्म के छठवें दिन ही छठी मनाने का शास्त्रोंक्त विधान है। इस बाऱ गणपति जी की जन्म स्थापना 27 अगस्त को हुई थी। इसलिए 01 सितंबर को छठी उत्सव मनाया जायेगा। सायंकाल 5 बजे से उत्सव संकीर्तन 7 बजे आरती उसके बाद भोजन प्रसाद होगा। पंडित मोक्ष शर्मा ने बताया गणपति भगवान की सुबह शाम पूजन आरती में बड़ी संख्या में कॉलोनी के साथ साथ अन्य श्रद्धांलु भी पूर्ण श्रद्धा से भाग ले रहे है। पूरा माहौल गणपतिमय हो गया है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी





























