हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित जिम एलीट के संचालक निक गुप्ता समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर निवासी निक गुप्ता पुत्र विनोदचंद गुप्ता, शुभम व सचिन तथा एक अज्ञात के खिलाफ हापुड़ कोतवाली में आईपीसी की धारा 323, 504 तथा 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें: हापुड़ में जिम संचालक व बाउंसरों की दबंगई एक चिंता का विषय
बता दें कि यह सारा मामला फ्रीगंज रोड पर स्थित एलीट जिम का है. जहां 11 अप्रैल की शाम सात बजे रामकुमार शीशौदिया एक्सरसाइज करने के लिए जिम गए हुए थे. दर्ज एफआईआर के अनुसार रामकुमार शीशौदिया जिस समय एक्सरसाइज कर रहे थे. उसी दौरान सचिन, शुभम और अज्ञात ने एक्सरसाइज में बाधा उत्पन्न की और गाली गलौज शुरू कर दिया. पीड़ित के साथ धक्का-मुक्की भी की गई और बाहर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई. राम कुमार ने मामले की जानकारी जिम संचालक निक गुप्ता पुत्र विनोद चंद गुप्ता को दी. आरोप है कि निक गुप्ता ने पीड़ित के साथ ही गाली गलौज कर हाथापाई कीऔर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली. राम कुमार ने इस दौरान जिम के मालिक निक गुप्ता पर गुंडे पालकर अवैध कारोबार का आरोप लगाया. पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो मई को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























